उत्तर प्रदेश में आध्यात्मिक नगरी मथुरा (Mathura Travel) में देशभर से पर्यटक आते हैं। होलीजैसे उत्सवों में तो विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में मथुरा (Mathura Travel) पहुंचते हैं। आप मथुरा में परिवार के साथ जाएं या अकेले इस जगह घूमने के लिए सबसे अनुकूल महीना फरवरी, मार्च, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर है। मथुरा में 20 से भी ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं जिन्हें जरूर देखना चाहिए। स्थानीय जगहों को आप दिन में किसी भी वक्त घूम सकते हैं। मथुरा में अगर आप ये जगहें देखना चाहते हैं तो आपको यहा दो या तीन दिन रुकना होगा। कृष्ण जन्मभूमि मंदिरः कृष्ण जन्म भूमि मथुरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। इस जगह को भगवान कृष्ण का जन्म स्थान माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि का ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर महत्व है बल्कि वैश्विक स्तर पर जनपद मथुरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान से ही जाना जाता है। आज वर्तमान में महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जीकी प्रेरणा से यह एक भव्य आकर्षण मन्दिर के रूप में स्थापित है। पर्यटन कीदृष्टि से विदेशों से भी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए यहा प्रतिदिन आते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को विश्व में बहुत बड़ी संख्या में नागरिक आराध्य के रूप में मानते हुए दर्शनार्थी आते हैं। विश्राम घाटः आध्यात्मिक नगरी में घाटों का अलग ही महत्व होता है। हरिद्वार, वाराणसी आदि शहरों की पहचान इसी से है। विश्रामघाट द्वारिकाधीश मंदिर से 30 मीटर की दूरी पर, नया बाजार में स्थित है। यह मथुरा के 25 घाटों में से एक प्रमुख घाट है। विश्राम घाट के उत्तर में 12 और दक्षिण में 12 घाट हैं। ऐसी मान्यता है कि यहा अनेक संतों ने तपस्या की एवं इसे अपना विश्राम स्थल भी बनाया। विश्राम घाट पर यमुना महारानीका अति सुंदर मंदिर स्थित हैयमुना महारानी जी की आरती विश्राम घाट से होकीजातीहै। विश्राम घाट पर संध्या का समय और भी आध्यात्मिक होता है। प्रेम मंदिरः प्रेम मंदिर वृंदावन में स्थित है। इसका निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के मंदिर के रूप में करवाया गया है। इस मंदिर में अगर आप संध्या में आते हैं तो आपको यहा किसी सपने जैसे दृश्य दिखाई देगा। लेजर लाइट से गीतों के जरिए दिखाई जाने वाली आकृति, रंग बिरंगी रोशनी से सजी मंदिर की दीवारें और यहां की अद्भुत संरचना आपका मन मोह लेगी। प्रेम मन्दिर का लोकार्पण 17 फरवरी को किया गया था। इस मन्दिर के निर्माण में 11 वर्ष का समय और लगभग 100 करोड़ रुपए की धन राशि लगीहै। इसमें इटैलियन करारा संगमरमर का प्रयोग किया गया है और इसे राजस्थान और उत्तरप्रदेश के एक हजार शिल्पकारों ने तैयार किया है। इस्कॉन मंदिरः प्रेम मंदिर से कुछ ही दूरी पर इस्कॉन मंदिर स्थित हैयह दूसरी कुछ मीटर की ही होगीइस्कॉन मंदिर के प्रागंण में कदम रखते ही आपको एक शाति का अनुभव होगा। आप प्रेम मंदिर की तरह यहां भी काफी देर तक बैठकर मंत्रमुग्ध हो सकते हैं। यहा हरे रामा हरे कृष्णा का उच्चारण आपको भाव विभोर कर देगा। दिलचस्प बात ये है कि यहा विदेशी सैलानियों की अच्छी खासी मौजूदगी रहती हैआप यहां उन्हें भक्ति गीतों को गाते देख सकते हैं। कई विदेशी सैलानी भक्ति रस में डूबकर नृत्य करते हैं, आप उन्हें देख खुद को रोक नहीं पाएंगे।
मथुरा में घूमने के लिये टॉप10 स्थान, खर्च भी आएगा कम